{"_id":"6a95d0d432d904ac350ea446","slug":"villagers-from-nine-villages-stage-protest-against-dumping-zone-in-bachur-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146236-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बाचूर में डंपिंग जोन के विरोध में उतरे नौ गांवों के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बाचूर में डंपिंग जोन के विरोध में उतरे नौ गांवों के ग्रामीण, प्रदर्शन
Tue, 01 Sep 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग-उडियारी मोटर मार्ग पर कूड़ा डंपिंग जोन के लिए बाचूर में प्रस्तावित भूमि के निरीक्षण को सोमवार को संयुक्त टीम पहुंची। इसकी भनक लगते ही क्षेत्र के नौ गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डंपिंग जोन का विरोध शुरू कर दिया।
उडियारी, कांडे, जगथली, बैठोली, जाख रावत, किरौली, कालेटी, चौकोड़ी आदि गांवों के ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी सूरत में क्षेत्र में डंपिंग जोन नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डंपिंग जोन बनने से उनके प्राकृतिक जलस्रोत दूषित होंगे और क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा रहेगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका उन्हें भटकाने के लिए डंपिंग जोन का नाम बदलकर एमआरएफ सेंटर कर रही है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए संयुक्त टीम को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रस्तावित डंपिंग जोन को अन्यत्र शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो स्थानीय विधायक के आवास पर कूड़ा डालकर विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान राजन राम, सरपंच संजय महरा, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की, भरत सिंह बोरा, पंकज राम, मोहित महरा, दीपक बोरा सहित कई लोग मौजूद रहे।