फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SBI ATM poured money into

एसबीआई ने एटीएम में पैसा डाला 

Mon, 12 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
SBI ATM poured money into
एसबीआई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय स्टेट बैंक ने नया कैश आने की उम्मीद के बाद सोमवार सुबह अपने सभी एटीएम में पैसा डाल दिया है। रविवार दोपहर बाद कैश की कमी के कारण बंद पड़े स्टेट बैंक के सारे एटीएम सोमवार फिर से चालू हो गए हैं। एटीएम में पैसा पड़ते ही लोगों की भीड़ भी लग गई।
विज्ञापन


मंगलवार को बैंक में नई करेंसी की नई खेप आने वाली है। उसके बाद हालात में थोड़ा सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्टेट बैंक को मंगलवार तक 32.5 करोड़ रुपए की नई करेंसी मिल जाएगी। स्टेट बैंक के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि बैंक के पास इस समय जितना कैश उपलब्ध था उसे एटीएम में डाल दिया था, ताकि अवकाश के दिन लोग एटीएम से पैसा निकालकर काम चला सकें। बैंकों में तीन दिन की छुट्टी के कारण लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ी है। अवकाश के कारण काउंटर भुगतान बंद होने और एटीएम में पैसा समाप्त हो जाने से लोग खासी दिक्कत में रहे।
विज्ञापन


इधर, पैसे को लेकर लोगों की परेशानी किसी भी स्तर पर कम नहीं हुई है। अभी भी बैंकों से सीमित मात्रा में भुगतान मिल रहा है। एटीएम से निकासी की सीमा अभी नहीं बढ़ी है। एटीएम से अधिकतम 2500 रुपए निकल रहे हैं लेकिन एटीएम में छोटे नोट न होने के कारण सिर्फ दो हजार का एक नोट ही लोगों को मिल पा रहा है। इस बीच नगर के अधिकांश एटीएम आज पैसा न होने के कारण बंद रहे। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण गांवों से पैसों के लिए यहां पहुंचे कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। सैनिकों की पत्नियां और कर्मचारी खासी दिक्कत में हैं। लोग यही सोच रहे हैं कि यह दिक्कत कब समाप्त होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हो सकते हैं 500 के नोट के दर्शन
पिथौरागढ़। पांच सौ के नए नोट के दर्शन मंगलवार को होने की उम्मीद है। बैंक के अधिकारियों के अनुसार कैश की जो नई खेप आ रही है उसमें 500 का नया नोट भी है। यह बात अलग है कि जिले की जरूरत के हिसाब से धनराशि अभी बहुत कम पहुंची है। फिर भी कुछ दिन तक लोगों को राहत मिल जाएगी।


बाजार के हाल अभी भी बहुत खराब
पिथौरागढ़। नोटबंदी के बाद गिरा बाजार अभी नहीं संभला है। सिर्फ राशन, तेल, सब्जी की बिक्री सामान्य हुई है। बड़ा सामान खरीदने के लिए लोगों के पास पैसा नहीं है। टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, वाहन आदि की बिक्री में कोई सुधार नहीं आ पाया है। लोगों के पास थोड़े बहुत जो भी रकम है उसे वह जरूरी सामान के लिए बचाकर रख रहे हैं।


विवाह के लग्न समाप्ति की ओर
पिथौरागढ़। विवाह के लग्न 14 दिसंबर को समाप्त हो जाएंगे। ठीक नोटबंदी के समय एक महीने तक चले विवाह के लग्नों में हर काम पर असर पड़ा। बैंड वाले, व्यापारी, बारातघर आदि का व्यवसाय ठप हो गया। अब विवाह के लग्न करीब एक महीने बाद 14 जनवरी से शुरू होंगे। व्यापारियों को उम्मीद है कि तब तक बाजार की हालत सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed