{"_id":"65c3baaef7b7dbeb3a051022","slug":"saw-saw-on-44-green-trees-in-bedinag-kotamanya-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-109956-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग कोटमन्या में 44 हरे पेड़ों पर चला दी आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग कोटमन्या में 44 हरे पेड़ों पर चला दी आरी
Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के कोटमन्या में अज्ञात लोगों ने 44 हरे पेड़ों पर आरी चला दी है। सूचना मिलने के बाद वन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार को वन विभाग को चौकोड़ी कोटमन्या सड़क के पास 44 हरे पेड़ कटने की सूचना मिली। इस पर वन, राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां 44 हरे छोटे-बड़े पेड़ों की ठूंठ दिखाई दी। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि पेड़ काटने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में वन संरक्षण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। टीम में तहसीलदार चंद्र पाल, चौकी प्रभारी चौकड़ी हरीश पुरी, वन रक्षक राजेंद्र धामी मौजूद रहे। संवाद