फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Savor the taste of coarse grain dishes at Pride of Himalaya Tea House

Pithoragarh News: प्राइड ऑफ हिमालय टी हाउस में लीजिए मोटे अनाज के व्यंजनों का स्वाद

Fri, 11 Aug 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Savor the taste of coarse grain dishes at Pride of Himalaya Tea House
पिथौरागढ़ में टी हाउस का शुभारंभ करती डीएम और गुरुकुलानंदन कच्चाहारी। संवाद
पिथौरागढ़। प्राइड ऑफ हिमालया टी हाउस में अब लोग मोटे अनाज के व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए सीधे ग्रामीण किसानों से अनाज की खरीद की जाएगी। शुक्रवार को डीएम रीना जोशी और डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने प्राइड ऑफ हिमालया टीम हाउस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सराहनीय पहल है कि लोगों को प्राइड ऑफ हिमालया टीम हाउस में चाय के साथ-साथ शुद्धता और सेहत से भरपूर प्राकृतिक भोजन मिलेगा। इससे किसान मोटे अनाज के उत्पादन को प्रेरित होंगे। प्राइड ऑफ हिमालया संस्थान के संस्थापक हिमांशु जोशी ने बताया कि मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। स्थानीय किसानों को रोजगार देने के साथ-साथ बेहतर तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण भी संस्थान देगा। इस मौके पर जिला उद्योग प्रबंधक कविता भगत, प्रतिभा, रेखा, सीमा, पूनम, चंद्रकला, दीक्षा, दिव्यांश, रंजन, मनीष पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
हर प्रकार के मोटे अनाज से बने व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
पिथौरागढ़। संस्थान के संस्थापक हिमांशु जोशी ने बताया कि टीम हाउस में हर प्रकार के मोटे अनाज से बने व्यंजन मिलेंगे। रागी ( मडुआ), जौ और फल-सब्जियों से बने लजीज पकवानों के साथ ही स्थानीय जड़ी-बूटियों से बनी चाय भी परोसी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed