फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sarvodaya Public School and Vivekananda Vidya Mandir won the matches

Pithoragarh News: सर्वोदय पब्लिक स्कूल और विवेकानंद विद्या मंदिर ने जीते मैच

Tue, 02 Jun 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sarvodaya Public School and Vivekananda Vidya Mandir won the matches
मुनस्यारी ​स्थित जोहार क्लब मैदान में फुटबाल मैच के दौरान ​गोल के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) । जोहार क्लब मैदान में आयोजित 71 वें मुनस्यारी खेलोत्सव के दूसरे दिन अंडर-14 बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए पहले मैच में सर्वोदय पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मारथोमा पब्लिक स्कूल को 7-0 से पराजित किया। मारथोमा के खिलाड़ी अंतिम समय तक गोल के लिए जूझते रहे लेकिन सर्वोदय की टीम ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। सर्वोदय की ओर से अक्षिता ने चार, ज्योति देवली ने दो और खुशी ने एक गोल दागा। दूसरे मैच में विवेकानंद विद्या मंदिर ने मुनस्यारी पब्लिक स्कूल की टीम को 2-1 से पराजित किया। विवेकानंद विद्या मंदिर की ओर से कप्तान प्रियंका बसेड़ा ने दो और मुनस्यारी पब्लिक स्कूल की चित्रा ने एक गोल किया। निर्णायक सौरभ पंचपाल, नीतिश पांगती, ईश्वर भाकुनी रहे। इस मौके पर खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed