फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   sanyukt yuddhaabhyaas

भारत-कजाकिस्तान के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
sanyukt yuddhaabhyaas
पिथौरागढ़ पहुंचा कजाकिस्तान के सैनिकों का दल - फोटो : अमर उजाला
भारत-कजाकिस्तान के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद 2019 का शुभारंभ बृहस्पतिवार को सेना के मैत्री मैदान में होगा। संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के 100-100 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से दो राजपूत रेजीमेंट जोशीमठ के जवान युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

दो राजपूत रेजीमेंट के कंपनी कमांडर मेजर भूप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मैत्री मैदान में बिग्रेडियर एसके मंडल (सेना मेडल), कमांडर 111 इंडिपेंडेंट इंफ्रेट्री बिग्रेड संयुक्त युद्धाभ्यास का शुभारंभ करेंगे। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों को जंगल, पहाड़ियों और घरों में छिपे उग्रवादियों को मार गिराने का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

सैनिकों को विपरीत और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में आतंकी घटनाओं से खुद की रक्षा कर किस तरह निपटा जाए इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। संयुक्त अभ्यास के लिए दो राजपूत रेजीमेंट के सैनिक पहले से ही यहां पहुंच कर अभ्यास कर रहे हैं। रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजीत कुमार बहरा (सेना मेडल) सैनिकों को युद्धाभ्यास की जानकारी दे रहे हैं। 14 अक्तूबर को संयुक्त युद्धाभ्यास का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed