{"_id":"5a2038094f1c1b95188b73f4","slug":"sand-and-barrel-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे को दावत दे रही रेत और उखड़ी जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे को दावत दे रही रेत और उखड़ी जाली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर जाखनी के पास सड़क के किनारे लगा रेत का ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के जाखनी तिराहे पर सड़क पर जमा रेत का ढेर और नाली के चेंबर की उखड़ी जाली दुर्घटना को दावत दे रही है। सड़क पर पड़ी रेत से दोपहिया वाहन रपट रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
जाखनी तिराहे पर रेत का ढेर पिछले कई दिनों से पड़ा है। इस कारण यातायात संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। जाखनी तिराहे पर ही निकास नाली के चेंबर में डाली गई लोहे की जाली उखड़ी हुई है, जो हादसे को आमंत्रण दे रही है। इस सड़क के सरकारी नुमाइंदे रात-दिन गुजरते हैं, लेकिन किसी ने सड़क से रेत हटवाने और जाली को ठीक करवाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
नगर की सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने में कोई गुरेज लोग नहीं करते। महीनों तक निर्माण सामग्री सड़क पर ही पड़ी रहती है, इससे यातायात संचालन में बाधा आती है। बृहस्पतिवार को एक जागरूक नागरिक ने सूचना विभाग के वाट्सएप ग्रुप में मय फोटो जाखनी तिराहे की मनमानी की जानकारी दी, लेकिन फिर भी तंत्र हरकत में नहीं आया। निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी है और निकास नाली के चेंबर की जाली भी जस की तस है।
विज्ञापन
एसपी ने दी थी कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने 27 नवंबर को प्रेस को जारी बयान में कहा था कि उन्होंने निर्माण सामग्री शाम 6 बजे के बाद उतारने और सुबह 7.30 बजे से पहले भवन निर्माण सामग्री हटाने को कहा था। सुबह 7.30 बजे के उपरांत सड़क पर निर्माण सामग्री पाए जाने पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन अब किसी प्रकार की कार्रवाई देखने को नहीं मिली। वहीं बृहस्पतिवार को जब एसपी से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कार्रवाई करेंगे।