{"_id":"67cdcfa6528adebfbf026e58","slug":"samples-taken-from-sweet-shops-in-pithoragarh-and-pati-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-125003-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ और पाटी में मिठाइयों की दुकान से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ और पाटी में मिठाइयों की दुकान से लिए सैंपल
Sun, 09 Mar 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/पाटी (चंपावत)। डीएम विनोद गिरि गोस्वामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के मद्देनजर पिथौरागढ़ और थल में मिलावटखोरी की जांच को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान खोआ, दही और गुझिया के तीन नमूने लिए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच की रिपोर्ट मानकों के अनुसार नहीं आने पर संबंधित खाद्य विक्रेताओं और निर्माण कंपनियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और अर्जुन सिंह शामिल रहे।
इधर पाटी और खेतीखान में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापा मारा गया। टीम ने खेतीखान से खोआ, मिठाई और बेसन के सैंपल लिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि पाटी में एक जनरल स्टोर से आठ पैकेट खराब बिस्कुट, सात पैकेट एक्सपायरी मिठाई के मिले, जिन्हें मौके पर ही विक्रेता से नष्ट कराया गया। साथ ही विक्रेता को नोटिस भी जारी किया गया। टीम में प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार, दिनेश फर्त्याल, राकेश भट्ट मौजूद रहे।