फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sale of Fruits in Pithauragarh

सड़क नहीं खुली तो बढ़ जाएंगे फल सब्जी के दाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sale of Fruits in Pithauragarh
सेराघाट-गणाई रोड में मलबा आने से जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सड़कों के बंद होने से पिथौरागढ़ जिले में फल सब्जी का संकट पैदा हो गया है। फल सब्जियों की अधिकांश दुकानें खाली हो गई हैं। सब्जी और फलों की आपूर्ति बंद होने से रविवार को पिथौरागढ़ के गांधी चौक में सब्जी का बाजार नहीं लगा। सड़क नहीं खुलने और पीलीभीत मंडी की सब्जी की आपूर्ति सेराघाट से होने पर फल सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-टनकपुर और पिथौरागढ़-हल्द्वानी सड़कें बंद हैं। मंगलवार की रात से शुक्रवार शाम तक सड़क के बंद रहने से तीन दिन तक पहले भी सब्जी और फलों सहित अन्य वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। शुक्रवार की शाम को घाट में फंसे कुछ वाहनों के पास होने से कुछ राहत मिली लेकिन रात में ही फिर सड़क के बंद होने से एक बार फिर दो दिनों से आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के लिए फल एवं सब्जियों की अधिकांश आपूर्ति पीलीभीत मंडी से होती है। प्रतिदिन पिथौरागढ़ में 15 ट्रकों में मंडी से सब्जी लाई जाती है। पिथौरागढ़-घाट सड़क के बंद होने से अधिकांश वाहन मार्ग पर ही फंसे हुए हैं। यदि पीलीभीत मंडी से पिथौरागढ़ के लिए सेराघाट रूट से सब्जी की आपूर्ति होती है तो वाहनों को 150 से अधिक किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर यहां पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में भाड़ा बढ़ने से फल सब्जी के दाम भी बढ़ जाएंगे। सब्जी के कारोबारी शकील ने बताया कि सड़क नहीं खुलने पर सेराघाट रूट से ही सब्जी मंगाई जाएगी। इधर दो दिनों से सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ में फल सब्जी का संकट पैदा हो गया है। रविवार को गिनी चुनी दुकानों में ही सब्जी उपलब्ध थी। टमाटर बाजार से गायब हो गया है। कुछ स्थानों पर दुकानदारों ने मनमाने दाम भी लिए।

फिलहाल रसोई गैस का संकट नहीं
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले की सड़कों के बंद होने से रसोई गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। हालांकि गैस गोदामों में सिलिंडरों की उपलब्धता के कारण अभी बड़ा संकट पैदा नहीं हुआ है। गैस प्रबंधक ऊषा राणा ने बताया कि शनिवार को सिलिंडरों के छह वाहन पिथौरागढ़ पहुंचे थे। चार वाहनों से रविवार को रसोई गैस बांटी गई। दो वाहन अभी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed