फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sadbhawana Yatra in Jauljibi And Askot

अस्कोट और जौलजीबी में हुआ सद्भावना यात्रा का जोरदार स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sadbhawana Yatra in Jauljibi And Askot
द्भावना यात्रा में जौलजीबी में आयोजित गोष्ठी में विचार रखती पद्मश्री बसंती दीदी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड सद्भावना यात्रा शुक्रवार को जौलजीबी पहुंची। जौलजीबी में समाजसेवी शकुंतला दताल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सीमांत क्षेत्र से सुविधाओं के अभाव में हो रहा पलायन रोकने के लिए विचार विमर्श किया गया। यात्रा संयोजक भुवन पाठक ने यात्रा के उद्देश्य बताए। पद्मश्री बसंती दीदी ने पर्यावरण और नदियों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान धीरेंद्र धर्मशक्तू, मंगल सिंह, मुरारी गोस्वामी, हिदायत आजमी, गोपाल भाई, ज्योति आदि रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व अस्कोट में अर्पण संस्था की कार्यकर्ताओं ने यात्रा दल का स्वागत किया। यात्रा संयोजक भुवन पाठक के नेतृत्व में स्टेशन से रामलीला मैदान तक सांस्कृतिक रैली निकाली गई। रैली के बाद स्थानीय स्टेशन बाजार में गोष्ठी हुई। यात्रा दल में शामिल साहब सिंह सजवाण, विजय महाजन सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पहाड़ में तेजी से फैल रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। कहा कि नशे के आगोश में फंसकर युवा पीढ़ी बरबाद हो रही है। उन्होंने कहा कि शराब सहित नशीले पदार्थों पर सख्ती से अंकुश लगाने की जरूरत है। इस दौरान जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की जरूरत बताई गई। यात्रा दल में शामिल सदस्यों ने जन गीत भी गाए। यात्रा दल में निशांत पंत, सुंदर बरोलिया, गोपाल, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए पैदल यात्रा पर निकले अजय ओली
चंपावत। जिले में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली की ओर से चंपावत और लोहाघाट के विवेकानंद विद्या मंदिर और मल्लिकार्जुन स्कूल में कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम और नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अजय सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो पिछले सात वर्षों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं और पैदल यात्रा के माध्यम से सभी को जागरूक कर रहे हैं। बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति से मुक्ति के लिए वह पूरे देश में 1,10,000 किमी लंबी यात्रा कर लाखों लोगों को जागरूक कर चुके हैं, जिसके लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है। पिछले वर्ष भारत सरकार ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed