{"_id":"59149c4e4f1c1bb737853740","slug":"sachin-receives-pandit-deendayal-memorial-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन को पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 11 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में सम्मानित किए गए प्रतिभावान बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड-2016 की हाइस्कूल परीक्षा में राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान पाने वाले सचिन घिंगा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान दिया गया है। उनको 5100 रुपये की राशि दी गई। विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को सात प्रतिभावान विद्यार्थियों को कमला नेहरू पुरस्कार भी दिए गए। इसके तहत हर विद्यार्थी को एक-एक हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने बताया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमारी पांगती ने भी प्रतिभावान बच्चों को अपनी ओर से नकद राशि दी। कमला नेहरू पुरस्कार पाने वालों में लक्ष्मण दरियाल, सूरज भंडारी, राजेंद्र भंडारी, मोहित कुंवर, रश्मि जोशी, हेमराज मेहरा, अजय रौतेला शामिल थे। इन विद्यार्थियों की माताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गिरधर रावत, कुंदन सिंह पांगती, मंगल सिंह मर्तोलिया, गोकर्ण मर्तोलिया, प्रबंध समिति के सदस्य और शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन