फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rose water is being cultivated in Marmalsong of Jaikot village of Chaudas valley.

आलू, राजमा नहीं, चौदास घाटी में अब खिल रहा गुलाब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Rose water is being cultivated in Marmalsong of Jaikot village of Chaudas valley.
मलमालसोंग में गुलाब जल की खेती करते लोग - फोटो : AMAR UJALA
शालू दताल, धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत तहसील मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर और सड़क मार्ग से 7 किलोमीटर पैदल की दूरी पर बसा मरमालसौग (जयकोट) की चौदास घाटी गुलाब की खुशबू से महक रही है।
विज्ञापन
समुद्रतल से लगभग 3450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मरमालसौग (जयकोट) गांव के रुकुम सिंह और एसएसबी से सेवानिवृत्त भवान सिंह गुलाब की खेती कर रहे हैं। इस पहल से गांव के कई लोगों को घर बैठे ही रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
कैलास-मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नारायण आश्रम के निकट स्थित मरमालसौग (जयकोट) गांव कुछ वर्ष पूर्व तक आलू और राजमा उत्पादन के लिए जाना जाता था। लेकिन, बाजार दूर होने के कारण कृषि उत्पादों को वहां तक पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं था। ढुलान का खर्च अधिक होने की वजह से उत्पाद की कीमत लागत से कहीं अधिक हो जाती थी। ऐसे में ग्रामीणों ने कुछ नया करने की ठानी। इसके लिए गांव में खिलने वाले गुलाब के फूलों को चुना गया। फिर तमाम तकनीकी जानकारियां जुटाई गईं और धीरे-धीरे ग्रामीण स्वयं गुलाब जल तैयार करने लगे। देहरादून स्थित लैब में इस गुलाब जल का परीक्षण कराया तो वहां से शत प्रतिशत शुद्धता की मुहर लग गई। फिर क्या था, उत्साहित ग्रामीणों ने गुलाब जल का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता कवीन्द्र सिंह ने बताया कि अब गांव में उत्पादित गुलाब जल की मार्केटिंग की तैयारी की जा रही है। गांव के 3 परिवारों के 10 लोग 20 नाली की भूमि में प्रतिवर्ष 100 किलो गुलाब जल उत्पादन करके तीस से पचास हजार रुपये की सालाना आमदनी कर रहे। रुकुम सिंह, महेंद्र सिंह दुसात, और भवान सिंह ने बताया कि सरकार की मदद मिलने पर ग्रामीणों की योजना निकट भविष्य में गुलाब का तेल तैयार करना और साथ ही बड़ी मात्रा में गुलाब जल का उत्पादन करना है। इसलिए गांव के लोगो की सरकार से मांग है उचित मदद की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed