फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rose Finch, Himalayan Bulbul, appeared Sraik

रोज फिंच, हिमालयन बुलबुल, श्रायक नजर आए

Mon, 27 Feb 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 27 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Rose Finch, Himalayan Bulbul, appeared Sraik
रोज फिंच, - फोटो : अमर उजाला
मोनाल संस्था का बर्ड वाचिंग कैंप सोमवार से शुरू हो गया है। कैंप में शामिल लोगों ने मुनस्यारी के आसपास तथा मैसर कुंड में रोज फिंच, ग्रीन बैक टिट, मिशेल थ्रश, श्रायक, हिमालयन बुलबुल, कॉमन हुपू जैसी पक्षियों का दीदार किया। उनके स्वभाव की जानकारी ली।
विज्ञापन


पहले दिन कैंप में 20 लोग शामिल हुए। इनमें पर्यटन व्यवसायी, स्कूली बच्चे शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह रही कि जाड़ों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों से निचले इलाकों में उतरे कई दुर्लभ पक्षियों के दर्शन हो गए।
विज्ञापन


मोनाल संस्था के सचिव और इस कैंप के आयोजक सुरेंद्र पंवार ने बताया कि आज जितने भी पक्षी नजर आए उन सभी का मूल प्रवास उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ही है। जाड़ा समाप्त होते ही यह पक्षी अपने मूल प्रवास को लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी अब बर्ड वाचरों की सबसे पसंदीदा जगह बनती जा रही है। कैंप के माध्यम से स्थानीय स्तर पर बर्ड गाइड तैयार किए जाएंगे। मैसर कुंड में जंगल काफी घने हैं। उनमें कई प्रकार के पक्षी रहते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप को लेकर जिस तरह लोगों ने रुचि दिखाई है उसे देखते हुए इसे कम से कम दस दिन तक लगातार संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदकोट जीआईसी के विद्यार्थियों ने भी बर्ड वाचिंग कैंप में शामिल होने की इच्छा जताई है। अब गोरी के किनारे और गोरी के जंगलों में भी यह कैंप लगाया जाएगा। मोनाल संस्था कैंप का आयोजन अपने संसाधनों से कर रही है।


कैंप के संचालन में बृजेश धर्मशक्तू, पुष्कर आर्या, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं। मोनाल संस्था ने वर्ष 2016 में अप्रैल में बर्ड वाचिंग का बड़ा कैंप आयोजित किया था लेकिन उस समय उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पक्षी कम संख्या में नजर आए। इस बार बर्ड वाचरों, प्रतिभागियों को कई दुर्लभ पक्षी देखने को मिले। मोनाल संस्था ने इन पक्षियों के संरक्षण के प्रति भी जागरूकता फैलाने का फैसला लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed