{"_id":"572398724f1c1b3969a9165e","slug":"roasting-in-april-from-the-sky-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में आसमान से बरस रही ‘आग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में आसमान से बरस रही ‘आग’
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार अप्रैल में वर्ष 2015 की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ी है। पिछले साल 29 अप्रैल को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस बार 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा, लेकिन दो मई को हल्के, मध्यम स्तर के गरज वाले बादल सक्रिय होने की उम्मीद है। उसके बाद मौसम में थोड़ा सा बदलाव आने लगेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार वर्ष 2015 में अप्रैल में 11 दिन बारिश के रहे और इस अवधि में 44.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इसके विपरीत इस बार मात्र तीन दिन बारिश के रहे और मात्र 10.7 एमएम बारिश अब तक हुई है। इस बार आठ अप्रैल को 4.2, 19 अप्रैल को 6 और 23 अप्रैल को 0.5 एमएम बारिश हुई। बारिश न होने से नमी का स्तर लगातार कम हो रहा है और जंगलों की आग तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना बहुत कम है। अलबत्ता बादल छाने और बौछारें गिरने से तापमान में थोड़ा अंतर आ जाएगा।
विज्ञापन
आंखों का रखें ध्यान
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. विजय जोशी ने कहा कि धुंध और धूल के कारण सबसे पहला असर आंखों पर पड़ता है। आंखों में जलन, पानी बहना और आई फ्लू जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। लोगों को चाहिए कि धूल से बचें और सुबह-शाम आंखों को साफ ठंडे पानी से धो लें। उन्होंने बताया कि आंखों में दिक्कत वाले मरीज इन दिनों ज्यादा आ रहे हैं। सिर्फ सावधानी से ही इन लक्षणों से बचा जा सकता है। डा. जोशी ने सुझाव दिया है कि आंखों में ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।