फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways employees ka pradarshan

रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees  ka pradarshan
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी संघ के लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
चार सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने पिथौरागढ़ और लोहाघाट में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय प्रबंध समिति के आह्वान पर परिषद की दोनों शाखाओं से जुड़े कर्मचारी बुधवार को रोडवेज वर्कशॉप पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।
उन्होंने देहरादून कार्यशाला की भूमि को शहरी विकास को हस्तांतरित करने के बदले परिवहन निगम को मुआवजे के रूप में आईएसबीटी का स्वामित्व प्रदान करते हुए सौ करोड़ रुपये कार्यशाला के लिए देने, नई बसों के गियर लीवर टूटने के मामले की जांच बाहरी एजेंसी से कराने, निगम के सभी कार्मिकों को माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान करने, सेवानिवृत्त कार्मिकों को ग्रेज्युटी एवं नगदीकरण का भुगतान करने और आवास भत्ता देने की मांगें उठाईं।
विज्ञापन

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष संजय महर, मंत्री पवन कुमार, मोहन सिंह भंडारी, नवीन चंद्र कोठारी, रमेश चंद्र भट्ट, भारतमणि त्रिपाठी, दीपक सिंह कठायत, सुरेंद्र सिंह रौतेला, जितेंद्र सिंह, दीपक कुमार, विक्रम प्रसाद, विजय सिंह, महेश जोशी समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed