{"_id":"5837239f4f1c1b8e4d13b0de","slug":"roadways-buses-stalled-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप रहा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप रहा रोडवेज बसों का संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी स्रोत से परिवहन निगम में कार्यरत चालक-परिचालकों को नियमित करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ डिपो की बसों का संचालन ठप रखा। साथ ही सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, लोहाघाट, टनकपुर में भी रोडवेज कर्मियों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके चलते कई बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज कार्यशाला परिसर में एकत्र कर्मचारियों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी की। यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कोमल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और पवन पांडे के संचालन में हुई सभा में कर्मियों ने बाहरी स्रोत से तैनात चालक, परिचालकों का नियमितीकरण न होने पर रोष जताया। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष चंदर सिंह ने कहा कि निगम प्रबंधन पूर्व में दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं कर रहा है। इस कारण उन लोगों को आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ा है। यूनियन के डिपो उपाध्यक्ष भरत भंडारी ने कहा कि निगम में 2800 से अधिक चालक, परिचालक, कार्यशाला कर्मचारी 10 साल से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
नियमित न होने के कारण कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के प्रवक्ता जगदीश भट्ट ने भी विचार रखे। आंदोलन को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समर्थन दिया। प्रदर्शन में मोहन सिंह भंडारी, संजय महर, राकेश कुमार, प्रकाश राम, मोहम्मद रफत, जगदीश भट्ट, मदन आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन