{"_id":"e1e589c4854efbbadf6df428d5746bbe","slug":"road-construction-is-not-complete-outrage-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण पूरा न होने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण पूरा न होने से लोगों में आक्रोश
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैनी से कनारीपाभै तक स्वीकृत सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और 13 जून को इस मुद्दे को जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने उठाने का ऐलान किया।
विज्ञापन
नैनीसैनी से कनारीपाभै तक सड़क की मंजूरी 2005 में हो गई थी, लेकिन अब तक सिर्फ डेढ़ किलोमीटर सड़क ही बन पाई है, जबकि अभी कम से कम सात किलोमीटर सड़क का निर्माण शेष है।
विज्ञापन
क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भंडारी ने कहा कि जब 10 साल में मात्र डेढ़ किलोमीटर सड़क बन रही है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोनिवि किस तरह से काम करती है। उन्होंने कहा कि अब मामला मुख्यमंत्री के सामने उठेगा।
विज्ञापन
यदि तब भी सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग लोनिवि के खिलाफ आंदोलन तेज कर देंगे। प्रदर्शन में मदन सिंह बिष्ट, दिल बहादुर सिंह, दीवान सिंह, बहादुर सिंह, उमेद सिंह, श्याम सिंह समेत कनारीपाभै गांव के कई लोग शामिल हुए।