फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road closed for three months, 22 km marathon to market

Pithoragarh News: तीन माह से सड़क बंद, बाजार के लिए 22 किमी की मैराथन

Sun, 17 Sep 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Sep 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Road closed for three months, 22 km marathon to market
डीडीहाट में जंगल के रास्ते सिलिंडर लाती गराली की महिला। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मानसून का सीजन समाप्ति की ओर है लेकिन पहाड़ों पर अब भी कई सड़कें ऐसी हैं जिन्हें सीजन की शुरुआती बारिश में बंद हाेने के बाद से अब तक नहीं खोला जा सका है। इनमें ही एक कौली-गराली सड़क है। यह सड़क करीब तीन माह से बंद है।
विज्ञापन

इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों को बाजार जाने के लिए 22 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। यहां के लोगों को रसोई गैस सिलिंडर 200 रुपये सस्ता होने के बाद भी ढुलाई के कारण काफी महंगा पड़ रहा है। लोग 940 में मिलने वाले सिलिंडर के 1800 रुपये चुका रहे हैं।
विज्ञापन

कौली गराली जाने के लिए डीडीहाट से देवीसूना जाना होता है। देवीसूना से 22 किलोमीटर चलकर गराली पहुंचा जाता है। खेती और सब्जी उत्पादन होने से लोग खाद्यान्न के लिए बाजार पर निर्भर नहीं हैं लेकिन नमक, चीनी, तेल और सिलिंडर के लिए बाजार आना ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वे लोग बाजार से जरूरी सामान पीठ पर ढोकर ले जा रहे हैं। अधिक दूरी होने से डीडीहाट में 940 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर गराली गांव तक पहुंचते-पहुंचते 1800 रुपये कीमत का पड़ जा रहा है। बंद सड़क के कारण उन्हें भाड़ा अधिक देना पड़ रहा है।
21 जून को मानसून की पहली बारिश में ही डीडीहाट-देवीसूना-गराली मोटर मार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया था। पीएमजीएसवाई के तहत आने वाली यह सड़क कई किमी तक मलबे से पट गई है। इस सड़क को खोलने के लिए विभाग को 50 लाख से अधिक धनराशि की जरूरत है। सड़क बंद होने से गराली में बीमार होने वाले बुजुर्ग, महिला और गंभीर मरीजों को ग्रामीण डोली से 22 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा रहे है।
बरसात के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने के लिए शासन से धनराशि की मांग पूर्व में ही की जा चुकी है। वर्तमान तक शासन से कोई राशि जारी नहीं हुई है। - गुरमीत सिंह, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई।

बीमार को चलना पड़ रहा है 22 किमी
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। गांव के जवान बीमारों को 22 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। उन्हें डोली के सहारे के बजाए खुद ही चलना पड़ रहा है। वर्तमान में वायरल बुखार के कारण लगातार लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में सभी को डोली में ला पाना संभव नहीं हो रहा है। ऐसे में बीमार खुद ही 22 किमी पैदल चलकर अस्पताल तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed