{"_id":"64b43a329c686120df00a8a4","slug":"road-block-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1954-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क सातवें दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क सातवें दिन भी बंद
Mon, 17 Jul 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
धारचूला के गलाती-रमतोली सड़क पर आवागमन हुआ सुचारु। संवाद
धारचूला/पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क सातवें दिन भी नहीं खुल पाई। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्र में जाने वाले ग्रामीणों के साथ ही सुरक्षा एजेंसी के कई कार्मिक परेशान जगह-जगह बोल्डर और मलबा गिरने से व्यास, चौंदास और दारमा घाटी के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तवाघाट-लिपुलेख सड़क आठ जुलाई को लामारी और अन्य जगहाें पर भारी भूस्खलन और बोल्डर गिरने से बंद हो गई थी। इस सड़क को अभी तक आवागमन के लिए नहीं खोला जा सका है। इसके चलते व्यास घाटी में जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बलुवाकोट से तवाघाट सड़क पर नया बस्ती, दोबाट, एलागाड़ पर जहां-तहां मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बाधित चल रही है। हालांकि नया बस्ती में सड़क को रविवार सुबह 11 बजे खोल दिया गया गया है। यहां सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार शाम से सड़क बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
इधर चीन सीमा की सड़क को खोलने में अभी चार दिन तक का समय और लग सकता है। उधर दारमा घाटी के चल गांव से आ रहे प्रधान दिनेश चलाल ने बताया कि सड़क कई जगहों पर बंद है। तेल नहीं होने से कार्यदायी संस्था की मशीन खड़ी है। उधर दोबाट में सड़क बंद होने से लोगों को करीब चार किमी पैदल चलकर वाहन बदलकर धारचूला पहुंचना पड़ रहा है।
बलुवाकोट से तवाघाट तक सड़क बनी मुसीबत
धारचूला। बलुवाकोट से तवाघाट 35 किमी तक हिलवेज कंपनी की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। अंधाधुंध पहाड़ी कटिंग के चलते यह सड़क महीने में 15 बार बंद रही। खड़ी पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोगोें में भी आक्रोश है। नया बस्ती, दोबाट और एलागाड़ में सफर बेहद मुश्किल भरा हो रहा है। लोगाें को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी का कहना है कि अंधाधुंघ कटिंग से पहाड़ी लगातार दरक रही है। उन्होंने पहाड़ी की कटिंग में मानक का ध्यान रखने का अनुरोध किया है।
भारी ब्लास्टिंग पर लगाना होगा अंकुश
धारचूला। चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर भारी ब्लास्टिंग की जा रही है। यह क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। सड़क बनाने की आपाधापी में मानकों का कहीं ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके चलते सड़क पर आवागमन बेहद खतरनाक हो चुका है। पहाड़ी से पत्थर मौत बनकर झांक रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था को ब्लास्टिंग रोकनी होगी। यदि पहाड़ इसी तरह दरकते रहे तो भविष्य में भारी नुकसान हो सकता है।
चार दिन बाद खुली गलाती-रमतोली सड़क
धारचूला। पीएमजीएसवाई की गलाती-रमतोली सड़क चार दिन बाद वाहनों के लिए खुल गई है। इससे 1200 से अधिक आबादी को राहत मिली है। एई किशन सिंह ऐरी ने बताया कि बारिश के कारण बोल्डर और मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। रॉक ब्रेकर मशीन की सहायता से सड़क खोल दी गई है।
मलबा आने से पिथौरागढ़ जिले में 13 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। मलबा आने से पिथौरागढ़ जिले की 13 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें चीन सीमा को जोड़ने वाली एक बाॅर्डर रोड जबकि अन्य ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। जिले में कालिका-बजानी, मदकोट-तोमिक, पौरी-घटकुना, छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटापंद्रपाला, मसूरीकांठा-होकरा, डीडीहाट-आदिचौरा हुनेरा, देवीसूना-खेतारकन्याल गराली, सानदेव-तुरगोली, बनकोट-बुरांजखोला, नाचनी-बांसबगड़ रायाबजेता, तवाघाट-ठानीधार और घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़कें मलबा आने से बंद हैं। लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। डीडीहाट के आदिचौरा क्षेत्र के लिए लोग लंबे समय से पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। लोगों को जरूरी सामान पीठ पर ढोना पड़ रहा है।
पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश मिमी में
पिथौरागढ़- 02
गंगोलीहाट- 03
बेड़ीनाग - 12
डीडीहाट- 4.3
मुनस्यारी- 14.2
धारचूला- 3.3