फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road Block in Munsyari

पर्याप्त मशीनें न होने से मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क को खोलने का कार्य सुस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Road Block in Munsyari
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 15 ग्रामीण सड़कें और चीन सीमा को जोड़ने वाली छह सड़कें लंबे समय से बंद हैं। कई दिन से बंद जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क खोलने के लिए बीआरओ के पास पर्याप्त संसाधन ही नहीं हैं। इस कारण सड़क खोलने का काम सुस्त गति से चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में भारी बारिश के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली बंगापानी-जाराजीबली, सोसा-सिर्खा, मुनस्यारी-हरकोट, गिन्नीबैंड-समकोट, मसूरी-कांडा-होकरा, पौणी-घटकूना, स्यांकुरी-धामीगांव, छिरकिला-जम्कू, सोबला-उमचिया, सल्ला-सेल-राउतगड़ा, झूलाघाट-बलतड़ी, तवाघाट-थानीधार, तवाघाट-नारायण आश्रम, सुकौली-चमाली, कपकोट-शामा-तेजम सड़क बंद है।
विज्ञापन

इनके अलावा घट्टाबगड़-लिपुलेख, गुंजी-कुटी-ज्योलिंकांग, धारचूला-तवाघाट, तवाघाट-सोबला, जौलजीबी-मुनस्यारी, सोबला-दर-तिदांग सड़कें भी सप्ताह भर से नहीं खुल पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क का खोलने का काम भी धीमा है। बीआरओ के पास पर्याप्त मजदूर नहीं हैं, जो मशीनें सड़क खोलने के लिए लगाई गई हैं, वे भी आए दिन खराब होती रहती हैं।

इधर, जारा जीबली-बंगापानी और टांगा-सेराघाट सड़क एक सप्ताह से बंद है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न सहित जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। लोगों ने शीघ्र बंद सड़क को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed