फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road Block in Moonakot

रौतगड़ा के लोग सात किमी दूर से राशन लाने के लिए मजबूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Road Block in Moonakot
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा तक बनी सल्ला-रौतगड़ा सड़क नौ दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। सड़क बंद होने से तड़ेमिया गांव में जरूरी सामान का अकाल हो गया है।
विज्ञापन

गांव के लोग सात किमी दूर सेल की दुकानों से सामान लाकर जीवनयापन कर रहे हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीणों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। बीमारों को भी डोली के सहारे ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के अंतिम गांव रौतगड़ा तक जाने वाली सड़क 18 मई को हुई भारी बारिश के बाद कई जगह मलबे के कारण बंद है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी सड़क पर कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई भारी बारिश से काम नहीं हो पाया। बारिश रुकने के बाद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर 23 जून को सेल तक सड़क खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल से रौतगड़ा तक भारी मलबा और बिजली के पोल गिरने से काम को गति नहीं मिल पाई है। सड़क बंद होने से हल्दू, भौरा, तड़ेमिया के ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान नहीं मिल पा रहा है।
तड़ेमिया की प्रधान आशा चंद ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी बीमार लोगों को अस्पताल लाने और ले जाने में हो रही है। मरीजों को डोली में रखकर सेल तक ले जाना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से गांव के लोगों को कोरोना का टीका नहीं लग पा रहा है। टीके लगाने के लिए भी कई किमी दूर जाना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने से गांव में राशन सब्जी नहीं मिल रही है। दूरस्थ का गांव होने की वजह से जिला प्रशासन तक हमारी आवाज नहीं पहुंच पा रही है। प्रशासन ने सड़क को जल्दी खोलने के प्रयास करने चाहिए।

-प्रकाश राम, ग्रामीण, तड़ेमिया।
नौ दिन से गांव के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा है। घर में गैस समाप्त हो गई है। सड़क बंद होने से रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी भी नहीं आ पा रही है। विभाग ने जल्द सड़क को खोलना चाहिए।
- दीपक कुमार, ग्रामीण, रौतगड़ा (रावतगड़ा)।
सल्ला रोतगड़ा सड़क पर मशीने लगी है। तड़ेमिया तक सड़क पर शनिवार शाम से यातायात शुरू हो जाएगा। रविवार को सड़क पूरी तरह खोल दी जाएगी।
- चंदन सिंह कोहली, जेई, पीएमजीएसवाई खंड, मूनाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed