{"_id":"586003394f1c1b8640eeb289","slug":"river-guides-will-now-license-from-tanakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टनकपुर से मिलेगा रिवर गाइड का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टनकपुर से मिलेगा रिवर गाइड का लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
रिवर गाइड का लाइसेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रिवर गाइडों को ऋषिकेश के स्थान पर टनकपुर की शारदा नदी के बूम पर टेस्ट देकर रिवर गाइड का लाइसेंस मिल जाएगा।
विज्ञापन
कुमाऊं एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने शासन के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन सचिव शैलेश बगौली ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बताया कि बूम में रिवर गाइड की परीक्षा होगी। उत्तराखंड पर्यटन परिषद, वन विभाग और आईटीबीपी की संयुक्त टीम रिवर गाइड का लाइसेंस जारी करेगी। गुरुरानी ने कहा कि रिवर राफ्टिंग के बढ़ते प्रशिक्षणों को देखते हुए रिवर गाइडों को लाइसेंस दिया जा रहा है। इससे पहले ऋषिकेश में परीक्षा होती थी और लाइसेंस जारी किया जाता था। उन्होंने टनकपुर में रिवर गाइड की परीक्षा और लाइसेंस जारी करने के निर्णय के लिए पर्यटन सचिव बगौली का आभार जताया है।
गुरुरानी ने लाइसेंस लेने के इच्छुक लोगों से 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे टनकपुर के पर्यटक आवास गृह पहुंचने की अपील की है। एसोसिएशन के सचिव भुवन चौबे ने कहा कि बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं। रिवर गाइडों को लाइसेंस जारी होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन