फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rickshaw dropped on rubble, ration waste

आरएफसी गोदाम पर गिरा मलबा, राशन बर्बाद

Tue, 08 May 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 08 May 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw dropped on rubble, ration waste
तवाघाट में आरएफसी गोदाम में गिरा बोल्डर - फोटो : अमर उजाला

तवाघाट में आरएफसी के गोदाम पर निर्माणाधीन तवाघाट-ठाणिधार मार्ग का बोल्डर गिरने से 30 क्विंटल से अधिक राशन बर्बाद हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी इस गोदाम में मौजूद बाकी छह सौ क्विंटल राशन को बचाने की जुगत में जुटे हैं। मौसम को देखते हुए राशन नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को बारिश के बीच निर्माणाधीन तवाघाट-ठाणिधार मार्ग से निकला मलबा और बोल्डर आरएफसी गोदाम पर जा गिरा। इससे गोदाम की टिन की छत टूट गई। साथ ही मलबा गोदाम में रखे राशन के ढेर पर फैल गया। आरएफसी गोदाम टूटने की खबर फैलते ही प्रशासन और विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि अब तक 30 क्विंटल से अधिक राशन बर्बाद हो चुका है। गोदाम से राशन हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। अब भी सैकड़ों क्विंटल राशन बोल्डरों में दबा है। लगातार बारिश के चलते बचाव में दिक्कत आ रही है। इन हालातों में राशन को नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि की लापरवाही से बर्बाद हुआ राशन
इस दुर्घटना में सीधे तौर पर लोनिवि की लापरवाही सामने आई है। निर्माणाधीन सड़क का मलबा डंपिंग जोन में डालने के बजाय मौके पर ही पहाड़ी से नीचे ठिकाने लगाया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोग पहले ही सवाल उठा चुके हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली नहीं सुधरी। नतीजतन निर्माणाधीन सड़क से बेतरतीबी से फेंका गया बोल्डर और मलबा आरएफसी गोदाम में गिर गया। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।


उच्च हिमालयी क्षेत्र की घाटी क्षेत्रों का है राशन
आरएफसी गोदाम का यह राशन उच्च हिमालयी क्षेत्रों की दारमा, चौदांस और व्यास घाटी का है। इस गोदाम से इन घाटी क्षेत्रों में सरकारी राशन की आपूर्ति की जाती है। गोदाम के क्षतिग्रस्त होने और राशन बर्बाद होने से आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed