{"_id":"5aa7f81e4f1c1b01768b513c","slug":"revenue-sub-inspectors-strike-work-due-to-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से काम प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते राजस्व उप निरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रही। जिलेभर में राजस्व उप निरीक्षक कार्य बहिष्कार पर रहे। वहीं, हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो गया है। प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन
पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व सेवक संघ के बैनर तले चल रही हड़ताल के दौरान राजस्व कर्मियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। संगठन के जिला सचिव प्रकाश चंद्र कापड़ी ने कहा कि नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने, प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का परिणाम घोषित कर उन्हें तैनाती देने समेत राजस्व उप निरीक्षकों को प्रशिक्षण देने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और राजस्व परिषद की उदासीनता से राजस्व उप निरीक्षकों, निरीक्षकों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, ट्रेड यूनियन के जिला महामंत्री उम्मेद सिंह ने राजस्व उप निरीक्षकों के आंदोलन को समर्थन दिया है। प्रदर्शन में नवीन चंद्र पांडे, नरेश लाल वर्मा, यशवंत थापा, गोपाल सिंह डीनियां, जितेंद्र सिंह बोनाल, करन सिंह पांगती, रमेश नाथ, जीवन चंद्र पुनेठा आदि मौजूद थे। उधर, राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल के कारण लोगों को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। आय, जाति, स्थायी निवास प्रमाण पत्र का काम लटक गया है। बगैर राजस्व उप निरीक्षकों की जांच और संस्तुति के उक्त प्रमाण पत्र जारी नहीं होते हैं। जमीन की रजिस्ट्री के काम में भी बाधा आई है। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंच रहे रहे ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन