फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revenue Sub-Inspector Revenue Department's Recovery: DM

राजस्व उपनिरीक्षक हैं राजस्व विभाग की रीढ : डीएम

Tue, 07 May 2019 12:46 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 07 May 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Revenue Sub-Inspector Revenue Department's Recovery: DM
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को संबोधित करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : AMAR UJALA
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि राजस्व उपनिरीक्षक राजस्व विभाग की सबसे छोटी इकाई और विभाग की रीढ है। अगर यह मजबूत होगी तो तभी प्रशासन मजबूत होगा। डीएम कलक्ट्रेट के बहुउद्देश्यीय हॉल में प्रशिक्षणरत राजस्व उप निरीक्षकों की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्व उप निरीक्षकों को मई से जुलाई तक व्यावहारिक प्रशिक्षण विभिन्न तहसीलों और राजस्व पटलों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उनकी जो भी शंकाएं होंगी उनका समाधान अवश्य कर लें। डीएम ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान होना अति आवश्यक है। वर्तमान में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंप्यूटर एक मुख्य माध्यम है। सूचनाओं के आदान-प्रदान में जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी ही निराकरण होने की संभावना रहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में अनेक अनुभवी अधिकारी और कार्मिक हैं। जिनके अनुभव का फायदा लेकर राजस्व उपनिरीक्षक काफी कुछ सीख सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न राजस्व पटलों की कार्यविधि से भी अवगत कराया जाएगा। साथ ही तहसीलों में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। राजस्व उपनिरीक्षक संस्थान के कार्यकारी निदेशक श्रीष कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष में जाकर वहां के कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed