{"_id":"f1af4f40a2904399e7f4f12105868fea","slug":"revenue-department-arrested-six-defaulters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग ने छह बकाएदार गिरफ्तार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग ने छह बकाएदार गिरफ्तार किए
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग ने बुधवार को छह बकाएदारों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल 23 बकाएदार जेल की हवा खा चुके हैं। यह बात अलग है कि धनराशि जमा करने के बाद उनको रिहा कर दिया गया है। राजस्व विभाग को इस बार एक करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य मिला है। 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के लिए राजस्व विभाग ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं।
तहसीलदार एलएम भट्ट ने बताया कि इस समय बड़े बकाएदारों की ही गिरफ्तारी की जा रही है। विभिन्न बैंकों से उनको जो लिस्ट मिली है उसी के आधार पर यह वसूली की जा रही है। सबसे पहले दो लाख रुपए से अधिक की राशि वाले बकाएदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। लोग बैंकों से लोन तो ले लेते हैं लेकिन समय पर उसे जमा नहीं करते। श्री भट्ट ने बताया कि सभी बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है। जो लोग धनराशि जमा करा रहे हैं वह गिरफ्तारी से बच जाएंगे। बुधवार को तहसील क्षेत्र से छह बकाएदार गिरफ्तार किए गए हैं। राजस्व विभाग को वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। मार्च अंत तक अभियान जारी रहेगा। शत प्रतिशत वसूली के लिए विभाग कोई भी कदम उठाने को तैयार है। वसूली के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें लगातार वसूली का प्रयास कर रही है।