फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Returning home after completing third-party welcome

यात्रा पूरी कर लौट रहे तीसरे दल का स्वागत

Sun, 10 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Returning home after completing third-party welcome
पिथौरागढ़ पहुंचा कैलास यात्रियों का तीसरा दल - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे तीसरे यात्री दल का यहां पर्यटक आवासगृह में भव्य स्वागत किया गया। यात्री रविवार सुबह यहां से दिल्ली को रवाना हुए। 39 सदस्यों वाले इस दल ने टीआरसी परिसर स्थित मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया। टीआरसी के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी हर यात्री दल के सदस्यों से पौधरोपण कराते हैं।

विज्ञापन


यात्रा दल के लायजन आफीसर एसएस बोनाल ने बताया कि सभी यात्रियों ने शानदार तरीके से कैलास पर्वत के दर्शन किए और मानसरोवर झील में स्नान किया। उन्होंने कहा कि तिब्बत में यात्रियों की सुविधा में तेजी से विस्तार हो रहा है, जो कमियां नजर आ रही हैं, उनमें सुधार के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा जाएगा। श्री बोनाल ने कहा कि आईटीबीपी और केएमवीएन यात्रियों की काफी मदद करती हैं। सभी स्थानों पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। कैलास यात्रियों का यह दल शनिवार रात यहां पहुंचा। रविवार सुबह दन्या, जागेश्वर होते हुए दिल्ली के लिए लौट गया है।
विज्ञापन


टीआरसी में यात्रियों का स्वागत करते समय पद्म सिंह, अजय धामी, राजेश सिंह, नारायणदत्त जोशी, हर सिंह आदि थे। कैलास यात्रियों के तीन दल यात्रा पूरी कर लौट चुके हैं, जबकि चार दल इस समय यात्रा मार्ग पर हैं। इस बार कुल 18 दल कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छठे दल का एक यात्री नाभीढांग से लौटा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे छठे दल के यात्री दिल्ली निवासी 46 वर्षीय ऐश कुमार की तबियत नाभीढांग में बिगड़ गई। उसने आगे की यात्रा स्थगित कर दी है और वापस आ रहे चौथे दल के साथ रविवार को गुंजी पहुंच गया। छठे दल के अन्य सभी यात्री रविवार को तिब्बत में प्रवेश कर गए हैं। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार ऐश कुमार को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। यात्री को नाभीढांग से लौटा दिया गया। नियंत्रण कक्ष के अनुसार यात्री का इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed