{"_id":"64ff4fe19a043b8cd2050d3a","slug":"respond-to-rti-requests-in-a-timely-manner-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-4380-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सूचना का अधिकार के अनुरोधों का समय पर दें जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सूचना का अधिकार के अनुरोधों का समय पर दें जवाब
Mon, 11 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने सूचना का अधिकार अधिनियम के अनुरोध पत्रों के निस्तारण और प्रथम अपील के निस्तारण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोक सूचना अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम में मिले अनुरोध पत्रों का निस्तारण समय पर करने को कहा।
सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त ने सूचना का अधिकार अधिनियम की योग्य सूचनाओं को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड करने को कहा। जिससे लोगों को सूचनाएं विभागीय वेबसाइट के माध्यम से मिल सकें। इस दौरान लोक सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों ने मुख्य सूचना आयुक्त से सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अनुरोध पत्रों के निस्तारण के लिए प्रश्न भी पूछे।
उन्होंने प्रश्नों का जवाब देकर लोक सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। डीएम रीना जोशी ने मुख्य सूचना आयुक्त का पिथौरागढ़ आने के लिए आभार प्रकट किया। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, सीडीओ वरुण चौधरी, एडीएम शिव कुमार बरनवाल, एसडीएम अनिल शुक्ला सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद