{"_id":"fd819dea6f8361b4551151e3c1e79754","slug":"respect-talents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पहले दिन 165 प्रतिभाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पहले दिन 165 प्रतिभाओं का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से आयोजित लक्ष्य 2015 कार्यक्रम में शनिवार को संगम होटल और लुंठी बारातघर के हॉल में अपेक्षा से ज्यादा प्रतिभाएं जुट गई। पहले दिन 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों को विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने कॅरियर के टिप्स दिए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अनुराग आर्य ने अमर उजाला लक्ष्य 2015 एजुकेशन फेस्ट का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाके में इतना भव्य आयोजन कर अमर उजाला ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि इंटर पास करने के बाद अगर हर बच्चे को सही मार्गदर्शन न मिले तो वह भटकाव में आ जाता है। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि अमर उजाला हमेशा जनता के मुद्दों को उठाता रहा है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह अपने साथियों को बताएं और रविवार को भी होने वाले एजुकेशन फेस्ट में शामिल हों। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुकेश पंत ने एजुकेशन फेस्ट के उद्देश्य पर रोशनी डाली। बाद में एसडीएम ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार दिए। प्रथम सत्र में बीएफआईटी के डा. डीएस रावत ने बच्चों को विभिन्न कोर्सेज की जानकारी दी। दूसरे सत्र का संचालन बृजेश पांडे ने किया।
विज्ञापन
संगम होटल हॉल में चल रहे अमर उजाला एजुकेशन फेस्ट में एएनए बरेली, साईं इंस्टीट्यूट ऑफ पेरामेडिकल एंड एलाइड साइंस, देवस्थली विद्यापीठ रुद्रपुर, अपेक्स रुद्रपुर, बीएफआईटी, शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, क्वांटम ग्लोबल कैंपस, एवालोन एकेडमी, श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट, अपेक्स इंजीनियरिंग कालेज जयपुर, देवभूमि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूसन, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, ब्रिलियंट ट्यूटोरियल, बीएमएम हल्द्वानी, डा. सुशीला तिवारी इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट, फोनिक्स रुड़की, जेबी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी के स्टाल लगे हैं। स्टालों में भारी भीड़ जुट रही है। रविवार को भी फेस्ट जारी रहेगा।
विज्ञापन