फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   46 students have enrolled in the MA program at Devidhura College

Pithoragarh News: देवीधुरा महाविद्यालय में एमए में 46 छात्र-छात्राओं ने कराया प्रवेश

Sun, 06 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
46 students have enrolled in the MA program at Devidhura College
चंपावत। पाटी ब्लॉक के राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में पहली बार एमए की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। तीन विषयों में एमए के लिए अब तक 46 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। महाविद्यालय में कुल 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। एमए की पढ़ाई शुरू होने से बीए के बाद उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में हिंदी, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषय में करीब 12 साल बाद एमए का संचालन शुरू होगा। प्रत्येक विषय में 40-40 सीटें निर्धारित हैं। तीनों विषयों में अब तक 80 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

हिंदी विषय में 20 ने पंजीकरण कराया, जिनमें 13 आवेदन स्वीकृत हुए और 11 छात्र-छात्राओं ने फीस जमा कर दी है। राजनीति विज्ञान में 33 ने पंजीकरण कराया। इनमें 22 आवेदन स्वीकृत हुए और 15 ने फीस जमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजशास्त्र में 27 ने पंजीकरण कराया, जिसमें 22 आवेदन स्वीकृत हुए और 20 ने फीस जमा कर दी है। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. गीता ने बताया कि एमए में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। फीस जमा करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है।
पोर्टल दोबारा खुलने पर शेष सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed