{"_id":"648361553caa4085d40f6b15","slug":"resolved-the-problems-of-ex-servicemen-pithoragarh-news-c-8-1-163331-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया समाधान
Fri, 09 Jun 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की शुक्रवार को शिविर में समस्याएं सुनीं गईं और उनका समाधान भी किया गया।
कैंप ककरालीगेट स्थित सैनिक विश्राम गृह में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से शुक्रवार को शिविर लगाया गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सहायक अधिकारी सूबेदार मेजर महेश चंद्र जोशी, कनिष्ठ सहायक नरेंद्र चंद, ब्लॉक प्रतिनिधि नंदन सिंह डांगी ने पूर्व सैनिक पहचानपत्र, छात्रवृत्ति, पेंशन प्रपत्र, नए सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया। 53 पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान हुआ।
द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं की वीर नारियों का सत्यापन, रिलेशन (संबंध) प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, हवलदार केएस भंडारी, ललित रीखाली, नायक सूबेदार परमानंद, गणेश दत्त, शिवनाथ, खीमा देवी वल्दिया, जयंती देवी, काशी चंद, देवकी देवी, शशिप्रभा आदि रहे।
गंगोलीहाट में भी पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया समाधान
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 2/11 गोरखा रेजीमेंट में जिला सैनिक कल्याण विभाग ने गंगोलीहाट के जीआईसी में शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान किया। शुक्रवार को हेडक्वार्टर उत्तर भारत कर्नल विनोद कुमार और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीबी पुन के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। शिविर में स्पर्श पार्टल की 64 समस्या निपटाई गई। पेंशन प्रकरण के 55, पहचान पत्र के पांच, पारिवारिक विवरण की नौ औ अन्य प्रमाण पत्रों की सात, कैंटीन सुविधा के 105 मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर लगाने के लिए पूर्व सैनिकों ने गोरखा रेजीमेंट और जिला सैनिक कल्याण का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
सीएसडी कैंटीन के लिए पूर्व सैनिकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
चंपावत। दो दिनी दौरे पर चंपावत पहुंचे अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा को पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। चंपावत टाइगर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कर्नल भवानी दत्त जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों ने सांसद टम्टा को ज्ञापन सौंपा जिसमें खटीमा की तर्ज पर चंपावत जिला मुख्यालय में सीएसडी कैंटीन, अस्पताल खोलने, आर्मी पब्लिक स्कूल खोलने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है।