{"_id":"5b3e65af4f1c1b10278b4af5","slug":"rescue-teams-launched-campaign-in-nangang-and-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्क्यू टीमों ने नजंग और लखनपुर में चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्क्यू टीमों ने नजंग और लखनपुर में चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जौलजीबी-मदकोट मार्ग पर रेस्क्यू को जाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावित धारचूला के ऊपरी क्षेत्रों में पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर नजंग नाले से 13 लोगों को सुरक्षित निकाला। साथ ही लखनपुर चट्टान में फंसे लोगों को भी निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को जानकारी मिली कि कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में कुछ लोग नजंग के पास फंसे हुए हैं। उन्होंने पांगला पुलिस को लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। इस पर सुबह पांच बजे पांगला के एसओ जगदीश तिवारी के नेतृत्व में टीम नजंग नाले को रवाना हुई। टीम ने केएमवीएन के दो यात्रियों समेत 13 लोगों को सुरिक्षत नाला पार कराया। कुमाऊं स्काउट की टीम ने लखनपुर से 600 मीटर आगे चट्टान में फंसे लोगों को निकाला। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम पांगला क्षेत्र में राहत-बचाव अभियान में जुटी है।
इसके अलावा मुनस्यारी के हरकोट में आपदा के दौरान लापता युवक की मुनस्यारी और मदकोट दोनों ओर से ढूंढखोज की जा रही है। धारचूला के हिमखोला गांव में बृहस्पतिवार को फिर से टीम भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक राजगुरु ने बताया कि मदकोट में एसआई दीपक बिष्ट, प्रियांशु जोशी, और नरेंद्र कुमार भी खोज एवं बचाव में जुटे हैं। आपदा ग्रस्त क्षेत्र का मदकोट और मुनस्यारी का जायजा लेकर पहुंचे एसपी राजगुरु ने बताया कि बंगापानी से आगे चार जगहों पर सड़क ध्वस्त है। मदकोट कस्बे में कई घरों में मलबा घुसा है। उन्होंने बताया कि सभी थानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मदकोट पुलिस चौकी निजी भवन में शिफ्ट
पिथौरागढ़। आपदा की चपेट में आई मदकोट पुलिस चौकी को निजी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। चौकी के अंदर भारी मलबा घुसने से खतरा हो गया था। वहां वायरलैस की सुविधा दी गई है। साथ ही अतिरिक्त फोर्स भी भेजा गया है। पुलिस कार्यालय में सभी थानों से सूचना जुटाई जा रही है और लोगों के फंसे होने की सूचना पर तुरंत राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
देवीबगड़ में बनाया वायरलैस केंद्र
पिथौरागढ़। एक जुलाई को आई भीषण प्राकृतिक आपदा से मुनस्यारी, धारचूला और बंगापानी क्षेत्र में दूरसंचार सेवा ध्वस्त हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदाग्रस्त क्षेत्र में लोग किस हाल में है इसकी जानकारी वह अपने परिजनों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पुलिस ने मदकोट के देवीबगड़ में वायरलैस संचार केंद्र स्थापित किया है। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में गुंजी और बुंदी में पहले से वायरलैस सेट लगाया गया है। मालपा और नजंग में पुलिस टीम रोज वायरलैस सैट के साथ आवागमन कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपनी समस्याओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए उक्त वायरलैस सेटों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है।