{"_id":"611172738ebc3ef40818ce96","slug":"rescue-by-sdrf-in-dharchula-pithoragarh-news-hld43402700","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे के बाद युवक को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे के बाद युवक को किया रेस्क्यू
विज्ञापन
मदकोट में रेस्क्यू अभियान चलाती टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला/मदकोट। एसडीआरएफ और पुलिस ने खाई में गिरे युवक को आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया। उसे खाई से निकालकर जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया। तेज बारिश के बीच भी टीम ने युवक को रात 12बजे रेस्क्यू कर लिया।
रविवार को दिन में 35 वर्षीय भैरव सिंह पुत्र हरीश मेहता, निवासी दबीबगड़ मदकोट से किसी कार्य के लिए पैदल ढूनामानी जा रहा था। इस दौरान अचानक रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह 80 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पैर में चोट लगने के कारण वह ऊपर नहीं आ सका।
इसकी सूचना किसी ने दो बजे के करीब मदकोट थाना को दी। जहां से अस्कोट थाने को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ पानागड़ अस्कोट को घटना की जानकारी मिली। एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर चार बजे पहुंचे। तेज बारिश के बाद भी टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन
आठ घंटे की मशक्कत के बाद उसे एक किमी पैदल चलकर स्ट्रेचर से सड़क तक लाया गया। जहां से 108 के माध्यम से उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। रेस्क्यू अभियान में एसआई देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल राकेश जुकरिया, अमित टम्टा, राम सिंह, प्रेम सिंह, गिरीश टाकुली, अमर सिंह, दिनेश सिंह शामिल रहे।