{"_id":"e4affebeadc7b90b313157f4b877c128","slug":"representatives-of-people-demonstrated-at-the-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधियों, लोगों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधियों, लोगों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैनी में आवारा कुत्तों के हमले में मासूम के मारे जाने के बाद क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि और लोग आक्रोशित हो उठे हैं। घटना की तीन दिन बाद भी कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कोई कदम न उठाने पर गुस्साए लोगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही कुत्तों को नहीं पकड़ने पर हवाई पट्टी में धरना देने की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नैनीसैनी क्षेत्र में पिछले कई सालों से आवारा कुत्तों का आतंक बना है। आवारा कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। चार दिन पहले सैनी गांव में एक चार साल के मासूम पर हमला कर आवारा कुत्तों ने उसे जान से मार दिया। कुत्तों के भय से इलाके के छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
कहा कि एक मासूम की जान जाने के बाद भी प्रशासन ने आवारा कुत्तों से निजात दिलाने को कोई कदम नहीं उठाया है। यदि इस मामले को प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता है तो इलाके के लोग नैनीसैनी हवाई पट्टी में धरना देंगे और प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन में नैनी महर के प्रधान महेंद्र सिंह महर, प्रधान भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रेखा देवी, रेनू देवी, जगदीश सिंह, पुष्पा कसनियाल, कविता पुनेठा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सदस्य पुष्पा देवी, हेमा देवी, ललित सिंह, चंद्रबहादुर बम, कमेश कसनियाल, मुन्ना सिंह, नवल सिंह, भूपाल सिंह, महेंद्र सिंह भंडारी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
सामने आनी चाहिए सजगता : मंच
महिला जागृति मंच देवलथल की अध्यक्ष प्रेमा बसेड़ा ने कुत्तों के हमले में मासूम की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि इतने बड़े संवेदनशील मामले में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सजग हो जाना चाहिए। आवारा कुत्ते किसी की जान ले लें, इससे बड़े दुख की बात और क्या हो सकती है। पिथौरागढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका और प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए।