{"_id":"5c27a880bdec2256ed2b8b60","slug":"religious-recruitment-of-teachers-on-the-closing-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"समापन के दिन धर्म गुरुओं की हुई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समापन के दिन धर्म गुरुओं की हुई भर्ती
Sat, 29 Dec 2018 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में आए अभ्यर्थियों की नापजोख करते सैन्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में चल रही सेना भर्ती का शनिवार को समापन हो गया है। अंतिम दिन धर्म गुरु के पद के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें 56 अभ्यर्थी पास हुए। दोनों राज्यों से 5207 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें से मात्र 1367 लोग भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 58 ही दौड़ में चयनित हो पाए। छह दिनी भर्ती में 12483 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 1174 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास हुए।
विज्ञापन
जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान के निर्देशन में शनिवार को धर्म गुरु के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। 400 मीटर के ट्रैक के चार चक्कर लगाने थे। धर्म गुरु पद की भर्ती के लिए आए युवाओं का दौड़ पूरी करने में पसीना निकल गया। दौड़ के बाद युवाओं की चेस्ट, ऊंचाई की नाप ली गई। लंबी कूद, बीम लगाने के साथ ही कई प्रक्रियाओं से युवा गुजरे।
विज्ञापन
बसों में रही लौटने वालों की भीड़
पिथौरागढ़। धर्म गुरु की भर्ती के लिए उत्तराखंड और यूपी से युवा यहां पहुंचे थे। भर्ती में सफल युवा शनिवार को ही लौट गए। रोडवेज स्टेशन में लौटने वाले युवाओं की भारी भीड़ लग गई। युवाओं को बस में सीट पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। भर्ती को देखते हुए रोडवेज ने विभिन्न स्थानों से पिथौरागढ़ के लिए बसें लगाई थी। शाम तक बसों के जाने का सिलसिला जारी रहा। कई अभ्यर्थी टैक्सियों से भी लौटे।
विज्ञापन
भर्ती निदेशक ने सहयोग के लिए जताया आभार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने भर्ती रैली संपन्न कराने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली संपन्न कराने में जिला प्रशासन ने अहम योगदान दिया। सभी के सहयोग से भर्ती सफलता पूर्वक संपन्न कराने में मदद मिली।