{"_id":"50244035439229e63a06d0f1a2cde1c7","slug":"relief-from-the-rain-in-many-parts-of-pithoragarh-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में बारिश से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Jun 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार को दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। जिला मुख्यालय में अपराह्न चार बजे से गरज के साथ हल्की बारिश हुई। अस्कोट में जमकर पानी बरसा। मुनस्यारी में सुबह 11 बजे से लगातार दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गंगोलीहाट में हल्की बौछारें गिरी। घाटी वाले इलाकों में भी मौसम में आए बदलाव से लोगों को खासी राहत मिली है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण यहां गर्मी का असर बढ़ने लगा था। साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं भी होने लगी थी। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी दोपहर बाद गरज के साथ बौछारें गिरेंगी। उन्होंने कहा कि अभी मानसून की बारिश शुरू होने में थोड़ा विलंब है लेकिन उससे पहले लोगों को स्थानीय स्तर पर होने वाली बारिश से राहत मिलने लगेगी। शुक्रवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय में हुई हल्की बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए। गर्मी से तप रहे लोगों को बारिश की बूंदों ने खासी राहत दी।
विज्ञापन