{"_id":"5fda3c6a8ebc3e3d81741b24","slug":"registration-canceled-of-150-traders-who-did-not-file-gst-returns-pithoragarh-news-hld4075889167","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से जीएसटी रिर्टन नहीं भरने वाले 150 व्यापारियों के रजिस्टेशन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से जीएसटी रिर्टन नहीं भरने वाले 150 व्यापारियों के रजिस्टेशन निरस्त
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य कर विभाग ने समय से जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले 150 व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए हैं। साथ ही समय से रिटर्न नहीं भरने वाले 200 से अधिक व्यापारियों को नोटिस जारी किया है।
राज्य कर विभाग टैक्स चोरी रोकने के लिए इनवाइस और ई-वे बिलों की जांच और व्यापार स्थल का भौतिक सत्यापन कर रहा है। चेकिंग के दौरान विभाग को 60 से अधिक व्यापार स्थल ऐसे मिले जो निर्धारित स्थल पर नहीं है। विभाग ने उनका पंजीकरण तत्काल निरस्त कर दिया।
टैक्स चोरी को रोकने के लिए मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल और डीडीहाट में भी सर्वे शुरू कर दिया गया है, जो व्यापारी संविदा पंजीयन लेने के बाद व्यापार शुरू नहीं कर रहे हैं। विभाग की ओर से उनको भी निरस्त किया जा रहा है। जीएसटी सहायक बिपिन चंद्र जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ में संविदा कर पंजीकृत व्यापारी 3830 हैं, जिसमें 2100 व्यापारी राज्य और 1730 केंद्र अधिकार क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विभाग की कार्रवाई से टैक्स कलेक्शन में हो रही है वृद्धि
पिथौरागढ़। राज्य कर अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विभाग की कार्रवाई के बाद टैक्स कलेक्शन में वृद्धि हुई है। अगस्त में टैक्स रिटर्न 85 प्रतिशत, सितंबर में 80 प्रतिशत से अधिक है। जो व्यापारी रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ जीएसटी की धारा 125 के तहत कार्रवाई कर अर्थदंड वसूला जा रहा है। जिन खुदरा व्यापारियों की ओर से फर्म के बिल नहीं काटे है उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
जो संविदाकर संविदीय विभागों से भुगतान करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे संविदाकरों के बारे में संविदीय विभागों से जानकारी ली जा रही है। ऐसे तथ्य सामने आने के बाद उनको नोटिस भेजा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
-हरिओम वर्मा, सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग पिथौरागढ़।
------------