फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ravi Lamechchchane DPM Nepal

Pithoragarh News: रवि लामेछाने को मिली नेपाली नागरिकता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ravi Lamechchchane DPM Nepal
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पद गंवाने वाले रवी लामेछाने को अब काठमांडो जिला प्रशासन ने नेपाल की नागरिकता दे दी है। उन्हें यह राहत 2018 में अमेरिका की नागरिकता त्यागने का प्रमाणपत्र पेश करने और नेपाल की नागरिकता के लिए आवेदन करने के बाद मिली। अब उनके दोबारा उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पद संभालने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

फर्जी नागरिकता के मामले में नेपाल के उच्च न्यायालय ने उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री रवी को पद से अयोग्य घोषित कर दिया था। इस कारण उन्हें दोनों पदों के साथ ही राष्ट्रीय स्वतंत्र के अध्यक्ष, चितवन के सीट नंबर दो से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा (सांसद) से भी हटना पड़ा था।
विज्ञापन

रवी को रविवार को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का अध्यक्ष बना दिया है। बताया जा रहा है कि नेकपा माओवादी केंद्र के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और नेकपा एमाले पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने दोबारा रवी को उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री बनाने की सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में ली थी अमेरिका की नागरिकता
रवी ने 2013 में नेपाल के पासपोर्ट से अमेरिका जाकर वहां की नागरिकता ली थी। 2018 में अमेरिका की नागरिकता त्याग कर वह नेपाल आ गए थे। हालांकि उन्होंने तब 2013 की नेपाली नागरिकता के आधार पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का गठन किया और प्रौद्योगिकी सभा के लिए चुनाव लड़ा था। उच्च न्यायालय ने 2013 की नागरिकता को अयोग्य घोषित कर दिया था। उच्च न्यायालय का कहना था कि 2013 में अमेरिका में ली गई नागरिकता के बाद 2013 की नेपाली नागरिकता स्वत: समाप्त हो गई थी। 2018 में रवी अमेरिका की नागरिकता त्यागकर नेपाल आए थे तभी उन्हें नेपाली नागरिकता लेनी चाहिए थी। इस कारण उनकी नागरिकता अयोग्य घोषित कर दी थी। उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ दूसरा मामला दो पासपोर्ट रखने का भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed