{"_id":"659ed381bb2371252f0a8001","slug":"ramnagar-and-dehradun-in-the-final-of-basketball-competition-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-9069-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रामनगर और देहरादून बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रामनगर और देहरादून बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में
Wed, 10 Jan 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बास्केटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेलने से पूर्व खिलाड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में चल रही राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में रामनगर और देहरादून और बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ और देहरादून फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बुधवार को बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ पूर्व विधायक चंद्रा पंत और बालिका वर्ग के मुकाबलों का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर राजेंद्र सिंह जेठी ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रामनगर ने पिथौरागढ़ को कड़े मुकाबले में 68-67 अंकों से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 58-25 अंकों से हराया।
ओपन बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को 47-35 अंकों से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 43-25 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे। इनमें बालक वर्ग में रामनगर और देहरादून जबकि बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ और देहरादून में खिताबी जंग होगी। प्रतियोगिता में निर्णायक अंकुश रौतेला, सावन मेहरोत्रा, गोविंद सिंह परिहार, करन शर्मा, संदीप कुमार, सुभाष पांडेय, केशर सिंह, योगेश कुमार, अभिषेक खोलिया व संजय रावत रहे।
विज्ञापन
संचालन मुकुल पाठक ने किया। वहां बास्केटबाल प्रशिक्षक सतीश कुमार, जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष उमेश महर, उपाध्यक्ष पंकज पांडे, सचिव हरीश सिंह दिगारी, राजकीय शिक्षक संघ पिथौरागढ़ के जिलामंत्री प्रवीण सिंह रावल, मदन शाही, संजय सिंह रावत, योगेश कुमार, केशर सिंह, अभिषेक खोलिया, चंद्रशेखर शर्मा, अनवर हुसैन, सतीश कुमार, प्रदीप सिंह, पुष्कर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।