फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ramganga valley around the fire

रामगंगा घाटी के चारों ओर लगी आग

Sun, 10 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Sun, 10 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ramganga valley around the fire
आग - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा घाटी के जंगलों में चारों ओर आग के प्रदूषण से रामगंगा घाटी से लगे गांवों के लोगों का जीना दूभर हुआ है। हुपली के वन पंचायत सूपाधार और कालापैर काभड़ी के जंगल में दूसरे दिन भी आग लगी रही। जंगलों के नष्ट होने का भय न तो ग्रामीणों को है, न ही वन विभाग सजग हो पाया है।

विज्ञापन


वन विभाग डीडीहाट रेंज के सूपाधार वन पंचायत में शनिवार देर शाम आग लग चुकी थी, लेकिन रविवार को भी किसी ने आग बुझाने का प्रयास नहीं किया। यह आग मूर्ति नापड़ के चोटी से फैलते हुए सूपाधार तक पहुंची। आग लगने से सूपाधार जंगल में 10 से 15 हेक्टेयर क्षेत्र में कई प्रजाति के फायदेमंद पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण इस जंगल से सूखी लकड़ियां और चारा बटोरते थे, लेकिन अब सब जल चुका है। लोग इसी जंगल में अपने जानवरों को चुगाने ले जाते हैं, आग लगने से वनों को नुकसान तो पहुंचा ही है, साथ ही जंगल से लगातार पत्थर गिरते जा रहे हैं, जिससे जानवरों और ग्वालों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


उधर, रामगंगा के दूसरी छोर में बागेश्वर जिले के कालापैर काभड़ी के जंगल में शनिवार दोपहर 12 बजे आग लग चुकी थी, जो रविवार को दूसरे दिन भी लगी रही, किसी ने आग बुझाने का प्रयास नहीं किया। इस जंगल में चीड़ के पेड़ों की मात्रा अधिक होने से आग अधिक भड़कती जा रही है। रामगंगा घाटी आग के प्रदूषित धुंध में समाया हुआ है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अधिकांश लोग आंखों में जलन होने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग मिलता तो काबू पाया जाता
नाचनी। क्षेत्र में वनों की सुरक्षा मात्र एक वन बीट अधिकारी और दो वन कर्मियों के जिम्मे है। क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वन विभाग के पास टीम की कमी होने के कारण आग की घटनाओं को नियंत्रित कर पाना संभव नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं, लेकिन जनता सहयोग करने से कतरा रही है। वन कर्मियों का कहना है कि लोगों का सहयोग मिलता तो अवश्य आग पर काबू पाया जा सकता था।


वनकर्मी देर रात में बुझा पाए आग
अस्कोट। पिथौरागढ़, धारचूला, अस्कोट लिंक रोड के बीच के जंगलों में शनिवार को लगी आग वन कर्मियों की कड़ी मशक्कत से बुझाई गई। वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम भेज दी गई थी, टीम ने शनिवार को देर रात तक आग पर काबू पा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed