फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stadium to come up at Majirkada; sports talent to flourish.

Pithoragarh News: मजिरकाड़ा में अस्तित्व में आएगा स्टेडियम, आगे बढ़ेंगी खेल प्रतिभाएं

Wed, 07 Oct 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Stadium to come up at Majirkada; sports talent to flourish.
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड के मजिरकाड़ा में जल्द ही स्टेडियम अस्तित्व में आएगा। खेल विभाग आधुनिक स्टेडियम का निर्माण करेगा। इसकी स्वीकृति मिलते ही विभाग ने जमीन भी चिन्हित कर ली है।
विज्ञापन

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर झूलाघाट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आरती धारियाल के रूप में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज भी इसी क्षेत्र से निकलकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। मैदान न होने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपना कौशल निखारने के लिए पलायन करना पड़ रहा है। अब जल्द ही क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मैदान की सौगात मिलेगी वह भी आधुनिक स्टेडियम के रूप में। खेल विभाग मजिरकाड़ा में 1.80 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक स्टेडियम अस्तित्व में लाएगा। पहले ही इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। बकायदा विभाग ने इसके लिए जमीन चिन्हित कर शासन से बजट की मांग की है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही स्टेडियम के लिए बजट स्वीकृत होगा।
विज्ञापन

फुटबाल ग्राउंड और एथलेटिक्स ट्रैक आएगा अस्तित्व में
पिथौरागढ़। मजिरकाड़ा में बनने वाला स्टेडियम में विभिन्न खेल आसानी से खेले जा सकेंगे। स्टेडियम में फुटबॉल ग्राउंड के साथ ही एथलेटिक्स ट्रैक अस्तित्व में आएगा। वहीं मल्टीपरपज हॉल का भी निर्माण होगा जिसमें इंडोर गेस्म भी होंगे। खेल विभाग ने स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार की भी रूपरेखा तय कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिरकाड़ा में स्टेडियम का निर्माण होना है इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। स्टेडियम के जमीन चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही स्टेडियम के निर्माण के लिए धन मंजूर होगा। - अनूप बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed