{"_id":"6ac68d84db219bd3240726bf","slug":"names-of-voters-left-out-in-sir-will-be-registered-from-today-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147664-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एसआईआर में छूटे मतदाताओं के नाम आज से होंगे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एसआईआर में छूटे मतदाताओं के नाम आज से होंगे दर्ज
Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसआईआर में छूटे मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का फिर से मौका मिलेगा। आठ अक्तूबर यानी आज से 10 अक्तूबर तक मतदाता मतदान स्थल पर जाकर अपना नाम सूची में दर्ज करा सकेंगे। 12 से 20 अक्तूबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
एसआईआर में छूटे मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगाईं ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छूटे मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करने के लिए आठ से 10 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मतदाता अपने मतदेय स्थल जाकर सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया करेंगे। हालांकि इसके लिए एसआईआर की पात्रता को पूरा करना जरूरी है। वहीं 12 से 20 अक्तूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का फार्म-6 भरवाकर उनका नाम सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी।
मतदाता सूची सत्यापन के लिए हर बूथ पर लगेंगे विशेष कैंप
चंपावत। जिले की मतदाता सूची के सत्यापन के लिए आठ से दस अक्तूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसके बाद 12 से 20 अक्तूबर तक बीएलए-2 घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इस संबंध में बुधवार को डीएम मनीष कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सत्यापन के दौरान सूची में शामिल होने से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़े जाएंगे। जिले की चंपावत और लोहाघाट विधानसभा सीटों में कुल 1,90,988 मतदाता दर्ज हैं। अब तक 3,539 नाम जोड़े गए, जबकि 1,473 नाम हटाए गए हैं। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर चलने वाले सत्यापन अभियान में सहयोग करने की अपील की।