{"_id":"6075da9f8ebc3e591536f5d4","slug":"ramganga-lift-scheme-started-water-supply-in-didihat-pithoragarh-news-hld421570468","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा लिफ्ट योजना से डीडीहाट में पानी की आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा लिफ्ट योजना से डीडीहाट में पानी की आपूर्ति शुरू
विज्ञापन
डीडीहाट लिफ्ट पेयजल योजना का शुभारंभ करते पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। थल की रामगंगा नदी से बनाई गई लिफ्ट पेयजल योजना जनता को समर्पित कर दी है। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने मुख्य टैंक छनपट्टा में बनाए गए 10 लाख लीटर की क्षमता वाले टैंक का वाल्ब घुमाकर पानी छोड़ा। इस योजना के शुरू होने से डीडीहाट में पानी का संकट समाप्त हो जाएगा।
डीडीहाट नगर का पेयजल संकट दूर करने के लिए वर्ष 2011 में सरकार से थल की रामगंगा नदी से लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। 23 करोड़ की लागत से बनने वाली इस पेयजल योजना को शुरू होने में 10 साल लग गए। अपने भ्रमण के तहत अपने गृह क्षेत्र डीडीहाट पहुंचे प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने छनपट्टा में बनाए गए पेयजल टैंक से योजना का शुभारंभ किया। इस मुख्य टैंक से तहसील, जीआईसी बुढ़काफल, जल निगम टैंक और एसएसबी टैंक को भर दिया गया। इस अवसर पर पेयजल मंत्री ने कहा कि लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद अब डीडीहाट का जल संकट समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की प्रमुख मांग आज पूरी हो गई है। पेयजल मंत्री ने कहा कि शहर में वितरण के बाद यदि पानी उपलब्ध रहता है तो उस पानी से आसपास के गांवों में आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने जल निगम के अभियंताओं को बधाई देते हुए यांत्रिकी विभाग के इंजीनियरों से योजना में जो भी कमियां रह गई हैं उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। रामगंगा से बनी पेयजल योजना से डेढ़ एमएलडी पानी मिलेगा। इस योजना की क्षमता तीन एमएलडी तक है। योजना से अगले बीस साल तक पानी की कमी नहीं होगी। पेयजल मंत्री ने कहा कि इसी योजना से छनपट्टा और सिराकोट के लिए भी पानी की आपूर्ति करने के लिए पेयजल निगम के ईई को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भगवान सिंह देउपा, मान सिंह चुफाल सहित तमाम, जल निगम के ईई वीके पाल, यांत्रिकी ईई हरीश चंद्र जोशी सहित जल निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।