{"_id":"588b78f84f1c1b3e0fcf5795","slug":"ramesh-badly-torn-bear-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश को भालू के जोड़े ने बुरी तरह नोच डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश को भालू के जोड़े ने बुरी तरह नोच डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/नाचनी
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
भालू का हमला
- फोटो : अमर उजाला
भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। भालू के जोड़े ने युवक को बुरी तरह नोच डाला है। बताया जा रहा है कि भालू के जोड़े ने खेत में काम करने के दौरान युवक पर हमला किया। हालांकि, युवक ने काफी दिलेरी दिखाकर अपनी जान बचाई। भालू के हमले से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
नापड़ निवासी रमेश सिंह चुफाल (35) पुत्र राम सिंह 26 जनवरी को सुबह मकान के पास ही खेत में काम कर रहा था। सुबह करीब 8 बजे झाड़ियों से निकले भालू ने रमेश पर हमला कर दिया। भालू उसे जबरदस्त तरीके से नोचने लगा। हो हल्ला करने पर भालू भाग गया। गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इतने में ही एक और भालू ने झाड़ियों से निकल कर रमेश पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला है। रमेश भी भालुओं से भिड़ता रहा और अपना बचाव करता रहा।
विज्ञापन
भालू ने रमेश के चेहरे पर कई स्थान से मांस निकाल दिया। बुरी तरह जख्मी रमेश का पहले गौचर (थल) के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल से रमेश को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। गांव के मान सिंह चुफाल ने बताया कि रमेश का परिवार नदी के नजदीक रहता है। घटना के समय कोहरा लगा था। एक भालू ने आक्रमण किया। उसे भगाया तो दूसरे ने आक्रमण कर दिया। इस वजह से रमेश ज्यादा घायल हो गया। गांव के लोगों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। वन दरोगा पूरन सिंह देउपा के नेतृत्व में वन विभाग का दल हथियारों के साथ इलाके में कांबिंग कर रहा है। दहशत में जी रहे इलाके के लोगों ने हमलावर भालू के जोड़े को पकड़कर चिड़ियाघर भेजने अथवा मारने की मांग की है।
विज्ञापन