फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rally runs out at the fitness for Dharchula

धारचूला में निकली रन फॉर फिटनेस रैली

Wed, 28 Sep 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 28 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rally runs out at the fitness for Dharchula
धारचूला में रन फॉर फिटनेस कार्यक्रम में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

सीमा सड़क संगठन की 67 सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) की ओर से रन फॉर फिटनेस रैली आयोजित की गई, इसमें सैकड़ों बच्चों और कंपनी के अधिकारियों ने भाग लिया। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार यह आयोजन हुआ। मिनी स्टेडियम से सीमा सड़क संगठन के स्थानीय मुख्यालय तक दो किलोमीटर की दौड़ हुई।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी मेजर मनीष नारायण और रं कम्युनिटी स्कूल के प्रधानाचार्य दौलत फकलियाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में रं कम्युनिटी स्कूल धारचूला के सीनियर वर्ग के बच्चों और सीमा सड़क संगठन के 40 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। आयोजक सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी मेजर मनीष ने कहा कि पूरे देश में सीमा सड़क संगठन सितंबर में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रन फॉर फिटनेस ड्राइव कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, इसमें लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी उसकी सेहत मानी जाती है, मगर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास स्वास्थ्य के लिए समय नहीं है, इस कारण लोगों को छोटी सी उम्र में विभिन्न बीमारियां घेर लेती हैं। कार्यक्रम में सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी ईपी मंडल, डीएस नाथ, शिल्पी नारायण सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed