फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman attacked by swarm of wasps; hospitalized.

Pithoragarh News: महिला पर ततैयों के झुंड ने किया हमला, भर्ती

Wed, 26 Aug 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 26 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked by swarm of wasps; hospitalized.
आरती बोरा
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में ततैयों के हमले बढ़ गए हैं। फिर से बिसखोली की एक महिला पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मूनाकोट के बिसखोली निवासी 45 वर्षीय आरती बोरा बुधवार सुबह अपने घर के पास खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान ततैयों ने पेड़ पर बने छत्ते से निकलकर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि तब तक तीन से चार ततैया उन्हें डंक मार चुके थे। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ईएमओ डॉ. वर्षा ने उनका इलाज शुरू किया। डॉ. वर्षा ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

महिला को सांप ने डंसा
पिथौरागढ़। थल निवासी 57 वर्षीय महिला को सांप ने डंस लिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम आनंदी देवी अपने घर के पास खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नेहा ने महिला का इलाज शुरू किया। डॉ. नेहा ने बताया कि वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

चार महिलाएं हुई सर्पदंश का शिकार, एक झाड़-फूंक के बाद पहुंची अस्पताल
थल (पिथौरागढ़)। मानसूनकाल में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। थल क्षेत्र में बीते एक महीने के भीतर चार महिलाओं को सांप ने डंस लिया। बीते मंगलवार शाम दाफिला गांव की आनंदी देवी (57) अपने खेत में घास काट रही थी। तभी सांप ने उनके पांव में डंस लिया। परिजन उन्हें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर ले गए जहां एंटीवेनम लगाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। वहीं बुधवार को खेत में काम करते समय नाचनी निवासी रेखा देवी (22) को सांप ने डंस लिया। परिजन उन्हें भी इलाज के लिए गोचर अस्पताल लाए। 21 अगस्त को सानीगांव की गोविंदी देवी (61) को भी सांप ने डंस लिया था। उन्होंने उपचार कराने के बजाय झाड़-फूंक में अपना समय बर्बाद किया। तीन दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर वह गोचर अस्पताल पहुंची। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं इससे पूर्व भी थल में ही एक महिला को खेत में घास काटते समय सांप ने डंस लिया था। वर्तमान में सभी की तबीयत ठीक है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्पित दत्त ने कहा कि लोगों को खेतों, झाड़ियों के आसपास सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed