फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rajnath Singh in Dharchula

कुछ पड़ोसी लिपुलेख सड़क को लेकर भारत और नेपाल के बीच भ्रम फैलाने की कर रहे हैं कोशिश-

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh in Dharchula
पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट ब्लाक के झौलखेत मैदान में विण और मूनाकोट विकासखंड के 89 शहीदों के आंगन क? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चीन सीमा से सटे सीमांत जिले पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को करारा संदेश दिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिये भारत को परेशान करना छोड़ दे। वरना सीमा पार घुसकर उसे पहले की तरह करारा जवाब दिया जाएगा। भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर एयर स्ट्राइक तक के विकल्प खुले हैं। उन्होंने चीन का बगैर नाम लिए कहा कहा कि अगर कोई भी देश हमारी एक इंच जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश करेगा तो हम मुंहतोड़ जवाब देेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों से हमेशा अच्छे रिश्ते चाहते हैं। नेपाल, चीन और पाकिस्तान भी हमारे पड़ोसी हैं। पाकिस्तान हमेशा आतंकी गतिविधियों के जरिये भारत को कमजोर करने की कोशिश करता है। अब हमने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है कि ज्यादा बड़बड़ करोगे तो परिणाम गंभीर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब भारत कमजोर नहीं है। कुछ पड़ोसी इस बात को समझना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और पुरानी संस्कृति है कि हम किसी भी देश पर पहले आक्रमण नहीं करते और न आगे करेंगे लेकिन हमारी एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा करने की कोशिश होगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता
पिथौरागढ़। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने धारचूला-लिपुलेख सड़क का जिक्र किया और कहा कि यह सड़क सांस्कृतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अब आसानी से कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर जल्दी लौट सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ देश लिपुलेख सड़क को लेकर भारत और नेपाल के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह कामयाब नहीं होंगे। क्योंकि भारत और नेपाल का रोटी-बेटी का संबंध है।
शनिवार के झौलखेत मैदान में पूर्व सैनिकों और लोगों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच दुनिया की कोई भी ताकत भ्रम नहीं फैला सकती है। भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है। इस रिश्ते को कोई भी ताकत नहीं तोड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले नेपाल आर्मी के चीफ प्रभु राम शर्मा आए थे। हमारे राष्ट्रपति ने उन्हें जनरल ऑफ इंडियन आर्मी ऑनरेरी की मानद उपाधि दी। ऐसा रिश्ता है हमारा और नेपाल का। पड़ोसी चाहे कुछ भी कर लें लेकिन हमारे बीच दरार नहीं डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed