{"_id":"63ee6d70a2a34f4b170cd8a4","slug":"rajiv-gandhi-navodaya-vidyalaya-disease-pithoragarh-news-c-8-1-55308-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार, उल्टी-बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार, उल्टी-बुखार से पीड़ित
Fri, 17 Feb 2023 05:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)

Updated Fri, 17 Feb 2023 05:58 PM IST
सार
नवोदय विद्यालय में जल संस्थान का संयोजन नहीं होने के कारण तीसरे दिन पानी मिल रहा है। ऐसे में बच्चे गधेरे का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित हैं। बीमारी का कारण स्वच्छ जल का नहीं मिलना और टॉयलेट पिट का खराब होना बताया जा रहा है। अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों में प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है।
नवोदय विद्यालय में जल संस्थान का संयोजन नहीं होने के कारण तीसरे दिन पानी मिल रहा है। ऐसे में बच्चे गधेरे का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डीएम की अध्यक्षता में होने वाली विद्यालय प्रबंधन समिति की अंतिम बैठक कोरोना काल से नहीं हुई है। विद्यालय में पीटीए का गठन हुए तीन साल हो गए हैं। इसके बावजूद विभाग ने विद्यालय को बोर्ड परीक्षाओं का सेंटर बनाया है।
जीआईसी गंगोलीहाट, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और एक बेड़ीनाग के निजी स्कूल की छात्र-छात्राएं यहां पर बोर्ड की परीक्षाएं देंगे। विद्यालय के बच्चों को उल्टी, दस्त की शिकायत है। ऐसे में परीक्षार्थियों को भी परेशानी होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
जल संस्थान के जेई रूपेश कुमार आर्य का कहना है कि शालीखेत पंपिंग योजना के निर्माण के समय जल जीवन मिशन के तहत विद्यालय में पानी की लाइन बिछाई गई और टैंक निर्माण किया गया लेकिन विद्यालय ने वैध कनेक्शन नहीं लिया। बावजूद इसके विभाग तीसरे दिन पानी दे रहा है।
विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली हैं। खामियों की लिखित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
-शिवदयाल, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी गंगोलीहाट।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित है जिसका कारण दूषित पानी और भोजन हो सकता है।
-डॉ. उमाकांत राय, गंगोलीहाट।
पानी के संयोजन के लिए अब तक पैसा नहीं मिला है। टॉयलेट पिट को ठीक कराने के लिए जमादार से संपर्क किया जा रहा है। सारी व्यवस्थाएं जल्दी ठीक हो जाएंगी।
-शंभूनाथ यादव, प्रधानाचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय।