{"_id":"4aec69a901ce40eb2dd214053301876a","slug":"rain-in-munsyari-and-dharchula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी और धारचूला में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी और धारचूला में बारिश
अमर उजाल/ब्यूरो/ मुनस्यारी/धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत तहसील मुनस्यारी और धारचूला में बृहस्पतिवार को बारिश हुई। मुनस्यारी में सुबह नौ बजे से करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। धारचूला में भी तेज अंधड़ के साथ बौछारें गिरीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में बौछारें गिरने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
मुनस्यारी में पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने के कारण तापमान बढ़ने लगा था। आज सुबह आसमान पर घने बादल घिर आए और नौ बजे से झमाझम बारिश होने लगी। तहसील मुख्यालय के आसपास के तमाम इलाकों में बारिश से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
धारचूला में सुबह 11 बजे से तेज अंधड़ चला और बूंदाबादी होने लगी। मौसम में अचानक आए इस परिवर्तन से लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि अब हल्का सा सिस्टम सक्रिय हो रहा है। 13 जून से निचले इलाकों में भी इसका असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि अभी मानसून आने में देरी है लेकिन पर्वतीय इलाकों में हल्की बौछारों से लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
मदकोट में बृहस्पतिवार को सुबह से लगातार तीन बार ओले गिरे। हालांकि इस समय खेतों में कोई फसल नहीं हैं और स्थानीय फल भी लगभग समाप्त हो गए हैं लेकिन ओलों की मार से पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गई और लंबे समय से गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को मौसम में आए परिवर्तन से खासी राहत मिली है।