{"_id":"5ae5fb4b4f1c1b61098b6e48","slug":"rain-hailstorm-trouble-for-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि ने बढ़ाई लोगों के लिए दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि ने बढ़ाई लोगों के लिए दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईंगंगोली
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली के देवराड़ी बोरा में सड़क पर आया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले में एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। रविवार को जिलेभर में बारिश के साथ ही जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई। गणाईगंगोली के देवराड़ी बोरा नाले में मलबा आने से करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। बारात के वाहनों के साथ ही कई वाहन फंसे रहे। समाचार लिखे जाने तक जिलेभर में बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से मौसम साफ था। दोपहर करीब दस बजे से एक बार फिर मौसम बिगड़ गया। डीडीहाट, अस्कोट, नाचनी, मुनस्यारी, गणाईगंगोली क्षेत्र में बारिश होने लगी। अपरान्ह 3 बजे से मूसलाधार बारिश होने लगी। कुछ देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई और खेत ओलों से पट गए। डीडीहाट के बस्तड़ी, सिंघाली क्षेत्र में जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से फसल, सब्जी और फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण जिला मुख्यालय की कई सड़कों पर पानी बहने लगा, इससे आवाजाही में दिक्कत पैदा हो गई।
विज्ञापन
वहीं, गणाईगंगोली के देवराड़ी बोरा का गधेरा शाम करीब 5.10 बजे उफान पर आ गया और देखते ही देखते सड़क मलबे से पट गई। इससे कई वाहनों के पहिए जाम हो गए। जाम में बारात के वाहनों के साथ ही करीब 40 वाहन फंस गए। लोगों ने विधायक मीना गंगोला को सड़क पर मलबा आने की सूचना दी। विधायक की सूचना पर लोनिवि ने शाम साढ़े पांच बजे जेसीबी भिजवाई। करीब साढ़े छह बजे सड़क से मलबा हट पाया। इसके अलावा जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट, अस्कोट, नाचनी, मुनस्यारी, गणाईगंगोली समेत जिले के कई हिस्सों पर शाम साढ़े सात बजे तक भी बारिश हो रही थी। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन